संजीवनी अस्पताल का हुआ शुभारंभ, कोई गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा: मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

संजीवनी अस्पताल का हुआ शुभारंभ, कोई गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा: मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर | New India Times

प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कोई गरीब इलाज से वंचित नही रहेगा, हर गरीब को उचित इलाज मिले इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं और कहा कि ग्वालियर में 6 जगह संजीवनी क्लीनिक खोली जानी है। प्रदेश का पहला संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ आज किया जा रहा है जिसका लाभ यहां की जनता को मिलेगा। यह पूरा क्लीनिक पेपर लेश रहेगा, सारा काम कम्प्यूटर पर किया जायेगा।

संजीवनी अस्पताल का हुआ शुभारंभ, कोई गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा: मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर | New India Times

प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने वार्ड-1 में आदर्श मिल रोड़ धु्रपद केन्द्र हस्सु-हददू खां परिसर में खोले गये प्रदेश के पहले संजीवनी क्लीनिक के शुभांरभ अवसर पर कहा कि इस क्षेत्र की जनता को अपने इलाज के लिए जेएच अस्पताल या सिविल हाॅस्पीटल जाना पडता था, वहां उनके 150-200 रूपये खर्च हो जाते थे, साथ ही काम पर भी नहीं जा पाते थे उनकी इस समस्या को ध्यान में रखकर आपके मोहल्ले में ही अस्पताल खुलवा दिया। इस संजीवनी क्लीनिक पर निशुल्क इलाज मिलेगा, दवाइयां एवं जाचें भी निशुल्क रहेगीं और कहा कि बहोड़ापुर क्षेत्र में भी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काफी पहले खुलवा दिया था वहां गरीबों को उचित इलाज मिल रहा है।

प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सारे क्लीनिक गरीबों के बीच खोले जा रहे जिससे उनको बेहतर इलाज मिल सके साथ ही जेएच हॉस्पीटल में एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी के लगभग 500 मरीज लाभ ले चुके हैं। शीघ्र ही बायपास सर्जरी की सुविधा मिलने वाली है।
सीएमएचओ श्री मृदुल सक्सैना ने संजीवनी क्लीनिक की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली की मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर उक्त क्लीनिक का शुभारंभ हुआ है।

संजीवनी अस्पताल का हुआ शुभारंभ, कोई गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा: मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर | New India Times

इन क्लीनिकों में ऑनलाइन मरीज का नाम दर्ज होगा और डॉक्टर मरीज की जाँच कर उससे संबंधित जानकारी ऑनलाइन फीड करेगें और अंत में मरीज को दवाई का पर्चा एवं दवाई फार्मासिष्ट द्वारा दी जायेगीं। इस पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया का संचालन विश फाउण्डेशन संस्था के द्वारा किया जायेगा। इस संजीवनी क्लीनिक का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें 68 तरह की जाॅचे एवं 120 तरह की दवायें नि:शुल्क दी जायेंगी साथ ही डॉक्टर जे.पी. करोठिया अपनी सेवाये परामर्श आदि सभी निशुल्क देंगे।

उक्त संजीवनी क्लीनिक को पेपर लेश करने के लिये विश फाउण्डेशन के श्री संदीप बक्शी दिल्ली एवं डॉ. सौरभ व रोहनी भोपाल से आये। इस अवसर पर श्री रफीक खान, श्री सज्येन्द्र, श्री आरिफ अली, डॉ. सलीम, श्री लीलाधर कुशवाह, डॉ. नरेश माथुर सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इस तरह कुल 6 क्लीनिक ग्वालियर में खोली जानी है जिनमें से आज वार्ड-1 में संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version