भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात किया बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात किया बरामद | New India Times

भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो ऐसे शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है जो सोमवार के दिन टी0टी0 नगर क्षेत्र की दुकानों का अवकाश होने के कारण दोपहर के समय चोरी करते थे।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल क्राईम ब्रांच की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति गणेश झांकी, बाला चबूतरा, न्यूमार्केट थाना, टी0टी0 नगर के पास चोरी के जेवर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुलिए के आधार पर दो युवकों को पकड़ कर जब उनसे पूछ ताछ की तो उन लोगों ने अपना जुर्म क़बूल करते हुऐ बताया कि
लगभग 5 महीने पहले थाना टी0टी0 नगर क्षेत्र के तुलसी नगर इलाके के एक सूने मकान में पीछे से खिड़की तोड़कर सोने एवं चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी किया था।
आरोपीगण द्वारा बताया गया कि वह दोपहर के समय इलाके में घूमकर सूने ताला लगा मकानों में चोरी करते थे। चोरी करने के लिए सोमवार का दिन का उपयोग करते हैं क्योंकि सोमवार के दिन टी0टी0 नगर क्षेत्र की दुकानों का अवकाश होने से सोमवार का दिन ही चोरी करने के लिए चुना जाता है। शेष दिनों में आरोपीगण अपनी नौकरी करते हैं, जिससे की किसी को शक न हो।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आसिफ खान पिता सनाउल्लाह खान उम्र 20 साल निवासी म0न0 54, सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल के पीछे, मस्जिद के पास, पंचशील नगर, भोपाल व दूसरे ने अपना नाम लोकेश उर्फ लवकुश झारिया पिता राजेश झारिया उम्र 19.6 साल निवासी म0न0 78, सेवासदन के पीछे, मस्जिद के पास, पंचशील नगर, भोपाल का रहना बताया।
आरोपीगण से उक्त घटना के अलावा अन्य घटनाओं के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गयी, जिनके द्वारा थाना टी0टी0 नगर इलाकें के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 9 अन्य चोरी की वारदातें करना कबूल किया है जिनसे उक्त घटनाओं का मशरूका माल बरामद करना शेष है।
आरोपीगण से थाना टी0टी0 नगर इलाके की चोरी की घटना का 8,50,000/- रूपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात जप्त किये जा चूके हैं। अन्य वारदातों का मशरूका आरोपीगण के दोस्त राजू निवासी पंचशील नगर के द्वारा बेचना बताया गया है। राजू की तलाश की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है एवं राजू की गिरफ्तारी के बाद बड़ी वारदातों का खुलासा होन की संभावना है।

आरोपीगण से जप्त मशरूका

एक मंगलसूत्र, छः कंगन, सोने की चार चूडि़यां, सोने की दो अंगूठियां डायमंड जड़ी, चांदी की पायलें एवं बिछूड़ी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.