असामाजिक तत्वों ने पांच मोटर साइकिलों में लगाई आग, अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:असामाजिक तत्वों ने पांच मोटर साइकिलों में लगाई आग, अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज | New India Times

यवतमाल जिला में किसीं ना किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहने वाला उमरखेड शहर एक बार फिर चर्चा में है जिसकी वजाह है कल शुक्रवार 6 दिसंबर की रात 11 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पांच मोटरसाइकिलों आग लगाना। इस मामले में निखील अवधुतराव गुल्हाने (23 वर्ष) 23 रहवासी उमरखेड़ की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए जांचं शुरू कर दी है। यह घटना शहर के सत्यशोधक शिक्षक कॉलनी में प्रेम हनवते सर के घर के सामने पेश आई है।
पांच जलने वाली मोटरसाइकिलों में हिरो स्प्लेंडर प्लस एमएच 29 बीएम 11 72, बजाज पल्सर एमएच 32 एएल 2580, हीरो प्रो एमएच 37 पी 1946, हीरो होंडा एमएच 22 एआर 0205, स्प्लेंडर एमएच 37 एम 0751 का समावेश है। इस घटना मे 250000/- रूपये का नुकसान बताया गया है। शहर के खंडपुरा परिसर में 5 दिसम्बर की रात भी एक मोटरसाइकिल जलने की बात सामने आई थी तथा दूसरे ही रात को लगभग 11 बजे 5 मोटरसाइकिलें जलने की घटना ने शहरवासियों में दहशत पैदा कर दी है। शहर में 2 दिन पहले से ही 6 दिसम्बर को लेकर उमरखेड़ पुलिस ने भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया था फिर भी 6 मोटरसाइकिलों के जलाने की घटना सामने आ गई जबकि यवतमाल जिला पुलिस अधीक्षक ने भी 6 दिसम्बर के पहले एक शांती सभा कर लोगों से अमन रखने की अपील की थी। गौर तलब है कि 6 दिसम्बर को उमरखेड़ शहर में बाबासाहेबा आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है और दूसरी ओर मुस्लिम समाज की ओर से बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बरसी के दिन पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी दुकानें बंद कर काला दिन मनाते हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से तगड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया था लेकिन मोटरसाइकिलें जलने की घटनाओं ने शहर में अफवाव का बाजार गर्म कर दिया है। इस पूरे मामले की जाचं जमादार रवशन सरनाईक कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version