जिला कांग्रेस का दिपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न, आगामी पंचायत चुनाव में एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का लिया संकल्प | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:जिला कांग्रेस का दिपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न, आगामी पंचायत चुनाव में एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का लिया संकल्प | New India Times

आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्थानिय पटेल फार्म हाउस पर दिपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय कांग्रेस के संभागीय प्रर्यवेक्षक राजेश गर्ग एवं जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मार्गदर्शन दिया।
प्रर्यवेक्षकों ने केद्र सरकार के जनविरोधी नितियो के विरोध मे 14 नवंबर दिल्ली मे महारैली एवं पंचायत चुनावो की तेयारियो को लेकर आवश्यक चर्चा की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल सहित बडी संख्या मे जिला, ब्लाक, शहर, युवक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पंच-सरपंच उपस्थित थे।

जिले से सैकड़ों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता करेंगे दिल्ली कूच

सम्मेलन को संबोधित करते हुए संभागीय प्रर्यवेक्षक राजेश गर्ग एवं जिला प्रर्यवेक्षक कांतिलाल बावरिया ने कहा कि केेद्र की मोदी सरकार ने जब से नोटबंदी एवं जीएसटी लागु की हे तब से देश आर्थिक मंदी के दोर से गुजर रहा है ओर केद्र की मोदी सरकार महंगाई को रोकने में पुरी तरह से असफल रही है। इसके विरोधस्वरुप कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर से हजारों कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता दिल्ली की ओर कूच करेंगे। उन्होंने भारत बचाओ महारैली के आयोजन की रुपरेखा को विस्तार से बताते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली आंदोलन कर सरकार को घेरा जाएगा।
प्रर्यवेक्षको ने जिले से अधिक से अधिक कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ को दिल्ली जाने की अपील की। जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली महा रैली मे शामील होने के लिए जिले से सेकडो कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली जाएगे, जिसकी तैयारिया पुर्ण कर ली गई है।

श्री पटेल ने आगामी पंचायत चुनाव मे ग्रामीण नेताओ ओर कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर ओर मजबुती के साथ चुनाव लडने की बात पर जोर दिया। जिससे पंचायत चुनावो मे कांग्रेस का कब्जा हो सके। विधायक कलावती भुरिया ने कहा कि मप्र मे अब कांग्रेस की सरकार है। प्रदेश सरकार ने आदिवासी अंचलो के लिए विकास के कार्य कर रही है। सुश्री भुरिया ने कार्यकर्ताओ से कहा कि वह अभी से पंचायत चुनावों की तैयारियों मे जुट जाएं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में जिले के अंचलों में विकास की गंगा बहने वाली है
क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि मप्र सरकार ग्रामिण क्षेत्रो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामिण क्षेत्रों की जो भी समस्याएं आ रही हैं हम सब मिलकर उसे पुरा करेगे। प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री द्धारा आगामी दिनों में जिले में विकास की नई इबारत लिखने जा रही है जिससे गांव-गांव, फलिए-फलिए विकास के कार्य संपादित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायत चुनाव आ रहे हैं, ग्रामिण नेता और कार्यकर्ता आपसी तालमेल बनाकर चुनाव लडें।

इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र जैन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापु पटेल, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चौहान, मोहन भाई, पारसिंह बारिया, हरिश भाभर, बिहारीलाल डावर, अनिल थेपडिया, बारीक कुरैशी, सुरेश सारडा, सानी मकरानी, खुर्शिद दिवान, बंशीलाल बारिया सरपंच, मोनु बाबा, भारत ठाकुर, मुकेश गुप्ता, झमराला भाई, सकरिया भाई सरपंच, गवरंिसह सरपंच, नानजी भाई, रिकला सस्तिया, भाया सरपंच, बलसिह नरगांव, भुरलिया सरपंच, सुरतान सरपच, राजेद्र वाणी, हाजी सिराज पठान, अजहर चंदेरी, राकेश भारती, राजु चोहान, जहिर मुगल, ईरफान मंसुरी, मुकेश बारेला, सोनु वर्मा, सुनिल भयडिया, सुनिल खेडे, मंसुर मचेंट, ईमरान शाह, राहुल दलसिह, जीतु अजनार, शाहीद खान, जितु देवडा सहित बडी संख्या में कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता और पंच-सरपंच उपस्थित थे। सम्मेलन के बाद सहभोज का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम सेठ ने किया एवं आभार उत्तम भाई ने माना।

यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version