संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अश्लील वीडियो Whatsapp पर वायरल करने वाले आरोपी को राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर ने गिरफ्तार किया है।
1. देश में बढ़ रहे महिलाओ के प्रति अपराधों की रोक थाम हेतु राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर ने उठाया बड़ा कदम
2. सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लीलता फैलाने वाले वीडियोस को रोकने का राज्य साइबर पुलिस कई दिनों से कर रही थी कई Whatsapp ग्रुप की निगरानी जिससे महिलाओं को अनचाही घटना का शिकार होने से बचाया जा सके
3. आरोपी प्रतिष्ठित कॉलेज में है B.Tech का छात्र , जिससे टेक्निकल रूप से दक्ष
4 . राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर द्वारा अश्लीलता फैलाने वाले कई ग्रूपों को किया जा रहा है चिन्हित
तरीका वारदात
राज्य साइबर पुलिस ग्वालियर ने कई राज्यों के Whatsapp ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजकर समाज में अश्लीलता फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विशेष पुलिस महानिदेशक श्री राजेंद्र कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस महनिदेशक श्री मिलिन्द कानस्कर द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के निराकरण हेतु दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उक्त कार्यवाही की गई पुलिस अधीक्षक राज्य साइबर पुलिस ज़ोन ग्वालियर श्री सुधीर अग्रवाल ने बतया की भारत सरकार द्वारा बनाया गया पोर्टल National Crime Reporting Portal (NCRP ) पर एक अश्लील का विडिओ Whatsapp पर वायरल करने की एक शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ था जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निरीक्षक मुकेश नारोलिया के मार्गदर्शन में विशेष साइबर एक्सपर्ट की एक टीम गठित कर शिकायत के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया टीम द्वारा अश्लील विडिओ एवं ग्रुप की जाँच की गई जिसमे Whatsapp Head Office से जानकारी मंगाई गई जिसमे अश्लील वीडियो फैलाने वाले नंबर को चिन्हित कर अपराध क्रमांक 256 /19 धारा 67 ए का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अश्लील विडिओ वायरल करने वाले Whatsapp ग्रुप एवं नंबर को चिन्हित कर हावा सिंह निवासी रेवाड़ी हरयाणा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पूछताछ में उक्त अश्लील विडिओ भेजना स्वीकार किया है।
उक्त अपराध के निराकरण में निरीक्षक मुकेश नारोलिया, उप निरीक्षक शैलेन्द्र राठौर, आर पुष्पेंद्र सिंह यादव, आर सतेंद्र धाकड़ महिला आर भूरीबाई त्यागी की अहम भूमिका रही है।
