महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में भारतीय गृहमंत्री द्वारा बुरहानपुर के अजाक थाने के टीआई को मिला सम्मान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में भारतीय गृहमंत्री द्वारा बुरहानपुर के अजाक थाने के टीआई को मिला सम्मान | New India Times

पूरे भारत के राज्यों में 50 जटिल प्रश्नों के साथ 100 थानों के सर्वे में भारत के तीन थानों का चयन गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा किया गया था, जिसमें बुरहानपुर का अजाक थाना भी तीन शीर्ष थानों में शामिल था। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज 6 दिसंबर 19 शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में भारत के गृहमंत्री माननीय अमित शाह द्वारा अजाक थाना बुरहानपुर के टीआई श्री के के अग्रवाल को शाल, श्रीफल और ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान संपूर्ण बुरहानपुर वासियों के लिए गौरव की बात है।

महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में भारतीय गृहमंत्री द्वारा बुरहानपुर के अजाक थाने के टीआई को मिला सम्मान | New India Times

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीन थानों में अंडमान निकोबार का थाना प्रथम, गुजरात के बलसिंगोर थाने को दूसरा स्थान और बुरहानपुर के अजाक थाने को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस सामान पर अजाक थाना बुरहानपुर के टीआई केके अग्रवाल ने कहा कि यह उनके कैरियर का सबसे महत्वपूर्ण दिन है और हमने हमारे कप्तान और अनुशासित एसपी अजय सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ अपने काम को ईमानदारी के साथ अंजाम दिया है, जिसका नतीजा आज हमारे सामने इस सम्मान के शक्ल में हमें प्राप्त हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version