परशुराम साहू/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भाजपा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब भाजपा के जिलाध्यक्ष का चुनाव सिर पर है। वहीं इसी कड़ी में सागर जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए नये नये नाम सामने आ रहे हैं। उसी श्रेणी में लगातार भाजपा के लग्नशील कार्यकर्ता राजाराम पटेल का नाम सामने आ रहा है। अगर इनकी राजनीति की बात करें तो यह प्रदेश स्तर सहित जिला के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। शिवसेना के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सहित यह शिवसेना से देवरी विधानसभा से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे हैं। यह छात्र संघ के सचिव एवं और जनपद सदस्य भी रह चुके हैं।वर्तमान में यह ग्राम पंचायत के सरपंच के पद की शोभा बढ़ा रहे हैं और वहीं अगर जिला अध्यक्ष की बात करें तो यह सभी शर्तों को पूर्ण उतरते नजर आ रहे हैं। वहीं जिले में पटेल समुदाय में अच्छी पकड बनाएं हुए हैं और देवरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इनका नाम आगे बढ़ा रहे हैं।
