पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT;
रविवार की शाम छपारा से आदेगांव जा रही एक हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई , जिसमें लगभग सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।यह घटना छपारा से लगभग 6 किलोमीटर की है। अत्याधिक घायलों को सिवनी जिला अस्पताल भेजा गया है और कुछ घायलों को छपारा अस्पताल में भेजा गया है।
उसी समय किसानों की जली फसलों का मुआयना कर प्रदेश के कृषि मंत्री और उनका काफिला इस रोड से गुजर रहा था। हादसे के फौरन बाद पहुंचे मंत्री गौरी शंकर बिसेन और प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपना वाहन दे दिया। थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बस में दबे लोगों को निकलवाया और अपने वाहन से पीडितों को अस्पताल पहुंचाया।
