तेलंगाना के रंगारेड्डी में महिला डॉक्टर के साथ रेप व मर्डर के मुजरिमों को मिले कड़ी सजा: राहुल मोहितवार | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड़/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

तेलंगाना के रंगारेड्डी में महिला डॉक्टर के साथ रेप व मर्डर के मुजरिमों को मिले कड़ी सजा: राहुल मोहितवार | New India Times

तेलंगाना के रंगारेड्डी ज़िले में 26 साल की वेटनरी डॉक्टर से रेप और मर्डर के मामले को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है। इस बीच यवतमाल जिला के उमरखेड़ शहर में आज युवा समाज सेवक राहुल मोहितवार के साथ शहीद भगतसिंग मित्र मंडल के सदस्यों ने शर्मसार कर देने वाली हैदराबाद के रंगारेड्डी की इस घटना की कड़ी निंदा की और पूरे देश में आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार व हत्या की घटनाओं को लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। मांग की गई है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बडे फैसले लिए जायें। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर एक ज्ञापन उमरखेड़ उपविभागीय अधिकारी के जरीए राष्ट्रपति से की गई है। इस अवसर पर शहीद भगतसिंह मित्रमंडल के सैकड़ों सदस्यों के साथ युवा समाजसेवक राहुल मोहितवार मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version