लखीमपुर-खीरी के निघासन में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

लखीमपुर-खीरी के निघासन में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन | New India Times

निघासन में चल रही चार दिवसीय गायत्री महांयज्ञ एवं सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा नेता सांसद पुत्र आशीष मिश्रा मोनू ने पहुंच कर सामूहिक शादी के जोड़ों को आर्शीवाद दिया और संबोधन भी किया। इस आयोजन में आज सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में अपनी आहुतियां दी।

बीरबाबा सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत बरोठा में चल रही आज अंतिम दिन गायत्री महायज्ञ में जोरा सिंह व उनकी पत्नी लक्ष्मी कौर द्वारा देव पूजन किया गया।यज्ञाचार्य पंडित बृजेन्द्र त्रिपाठी द्वारा यज्ञ कराया गया तथा प्रहलाद व जगदम्बा पाण्डे द्वारा कथा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ और भंडारे के बाद समापन किया गया। इस कार्यक्रम की टोली में राम सजीवन, जय सिंह रहे।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, सिंगाही चेयरमैन उत्तम मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगेन्द्र सिंह सेंगर, मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा नन्द श्रीवास्तव, हरीश पाण्डेय, के के तिवारी, छोटू चतुर्वेदी, शत्रोहन लाल शुक्ला, रत्तीराम लोधी, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, राम जीवन लोधी, कौशल किशोर शुक्ला, राम कृपा पान्डेय आदि सैकडों लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version