रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, अलीराजपुर (मप्र), NIT:
अलिराजपुर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री संजीव पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में 30 नवंबर को राशन मित्र एप्प की दल वार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की उपस्थिति में समीक्षा की गई।
इस दौरान सभी को शासन निर्देशानुसार समय सीमा में पात्र परिवारों की पात्रता की सत्यापन के लिए निर्देशित किया गया। आगामी तारीख़ में कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जावेगी। प्रतिदिन प्रगति से अवगत कराने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अलीराजपुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद अलीराजपुर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अलीराजपुर को निर्देशित कर 3 दिवस में प्रगति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में परियोजना अधिकारी अलीराजपुर के सभी पर्यवेक्षकगण, खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री संतोष निराले, रामा अवास्या आदी उपस्थित थे।
बैठक का संचालन श्री सवेसिंह गामड़, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अलीराजपुर द्वारा किया गया।
