मकसूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

स्थानीय बुन इंग्लिश मिडीयम स्कुल के छात्रों ने बाल दिवस के अवसर पर दिव्यांग छात्रों को फल एवं मिठाईयों को वितरण किया। उनके इस उपक्रम की सराहना सभी ओर की जा रही है। छात्रों ने सामुहिक राशि जमा कर इससे फल, मिठाई खरीदी और शहर के दिव्यांग बच्चों की शाला में जाकर उनके साथ कुछ समय बिताया और बिस्कुट, चॉकलेट का वितरण कर दिव्यांग बच्चों की समस्याएं सुनीं।

शाला के अन्य कर्मचारी, शाला प्रबंधक से भी इन बच्चों ने चर्चा की साथ ही बढ़ती ठंड को देखते हुए रात में आजाद मैदान, महादेव मंदिर, पोस्टल ग्राउंड और मेन हास्पिटल का चक्कर लगाकर इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थीयों ने गरीब, निर्धन और बीमार मरिजों को ब्लेंकेट (कम्बल) वितरीत किए। इस उपक्रम के लिए स्कूल के अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर सर के मार्गदर्शन में स्कुल के सचिव और डायरेक्टर मोहम्मद अतीक सर ने मार्गदर्शन किया।

इस उपक्रम की सफलता के लिए शाज़िया मिस, सुनहरा मिस और फरहाना शबनम, जुनेद सर, वसीम सर, रमेश सर और नफीस जनाब ने प्रयास किया। विद्यार्थियों द्वारा किया गया इस सराहनिय कार्य के लिए बुन इंग्लिश स्कूल के उपाध्यक्ष हाजी कुददुस, ज्वाइंट सेक्रेटरी मोहम्मद अख्तर और कनवीनर मोहम्मद शारीक सर ने विद्यार्थियों को भेंट दे कर उनका अभिनंदन किया।
