दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन | New India Times

समग्र शिक्षा अभियान की समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल उप जिलाधिकारी लहरपुर रामदास राम ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनवर अली ने किया। प्रतियोगिता में एक 150 से भी अधिक दिव्यांग शरीक हुए। समेकित शिक्षा के विशेष शिक्षक अनूप कुमार शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी लहरपुर रामदरश राम ने उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगों में भी बहुत सी प्रतिभाएं मौजूद हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाएं। विभिन्न क्षेत्रों में दिव्यांग अपनी प्रतिभा की बदौलत देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। शिक्षक और अभिभावक दिव्यांग को बोझ न समझें। सरकार की ओर से बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं उनका लाभ उठाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा और सम्मान दें। आगे चलकर यह बच्चे आत्मनिर्भर बनकर दूसरों का सहारा बनेंगे। शिक्षक अनवर अली ने दिव्यांग हेतु सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सैयद राशिद अली ने दिव्यांगता के कारण और दिव्यगता के संबंध में सावधानी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि विद्यालय में दिव्यांग बच्चों को समेकित किया जाए विशेष शिक्षक अनूप कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों के माध्यम से पर्यावरण और प्रदूषण के प्रति समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर जेड आर रहमानी एडवोकेट, शिक्षक अशोक कुमार अवस्थी, सेवक राम, रईस अहमद, रफीक अहमद, कृष्ण कांत वर्मा, रामचंद्र वर्मा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की वार्डन सुनीता भार्गव ने भी संबोधित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version