लायंस क्लब बुरहानपुर के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की सद्भावना यात्रा पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लायंस क्लब बुरहानपुर के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की सद्भावना यात्रा पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम | New India Times

लायंस क्लब बुरहानपुर के सत्र 2019 –20 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डी 3233 जी 1 की सद्भावना यात्रा पर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष डॉ एस एम तारिक़ ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ला अजय सेंगर तथा विशेष अतिथि के रूप में बुरहानपुर विधायक ला ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ शेरा भैय्या एवं ला डॉ आइ एल मूंदडा (प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर) ने शिरकत की साथ ही डिस्ट्रिक्ट सचिव ला प्रदीप काबरा, झोन चेयरमेन ला गोविंद देवडा उपस्थित थे। सभी अतिथियों के सान्निध्य में सेवासदन महाविद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया । प्रारंभ में लायंस क्लब के संस्थापक लायन मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात लायंस क्लब अध्यक्ष ला डॉ एस एम तारिक ने स्वागत भाषण दिया एवं सह सचिव ला आसिफ़ उद्दीन जे शेख एडवोकेट ने वार्षिक प्रतिवेदन से सभा को अवगत कराया। मुख्य अतिथि ला अजय सेंगर ने कहा कि प्रकृति को बचाना आज के समय की महत्ती आवश्यकता है साथ ही लायंस क्लब बुरहानपुर के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह जिले में अपना अग्रणी स्थान अपने कार्यों की वजह से रखता है। यहां के सभी वरिष्ठ लायंस सदस्य सेवा कार्य हेतु पूर्ण समर्पित है । यहां की नियमित सामाजिक गतिविधियां यहां की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाते हैं। समारोह में विधायक ला ठा सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि लायंस क्लब बुरहानपुर अपनी सेवा गतिविधियों से मानव सेवा कर रहा है जो सराहनीय है । मानव सेवा के कारण ही आज लायंस क्लब विश्व में अपना नाम स्थापित कर पाया है। लायंस क्लब बुरहानपुर के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की सद्भावना यात्रा पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम | New India Times

कार्यक्रम में पधारे अतिथियों में ला अजय सेंगर , विधायक ला ठा सुरेन्द्र सिंह , ला डॉ आइ एल मुंदडा का क्लब द्वारा शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया साथ ही 10 वर्ष, 15 वर्ष, 20 वर्ष, 25 वर्ष व 50 वर्ष पूर्ण करने वाले सक्रिय सदस्यों का ला अजय सेंगर द्वारा सम्मानित किया गया। लायंस क्लब द्वारा बाल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में वरिष्ठ सदस्य ला दिनेश भाई शाह, ला मनीष पटेल, ला डॉ राजेन्द्र चापोरकर, ला मीना चौहान, ला वल्लभ दास शाह, ला संतोष सराफ, ला हसमुखलाल जरीवाला, ला महेश जोशी, ला पुष्पा मूंदडा, ला आज़म राही, ला डॉ सुरेन्द्रसिंह चौहान आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन लायन एन डी जोशी ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष ला के डी पटेल ने माना।

By nit

Exit mobile version