शिक्षा संचालकों ने रोटी बैंक के अंतर्गत निःशुल्क भोजन वितरण में दी सेवाएं | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिक्षा संचालकों ने रोटी बैंक के अंतर्गत निःशुल्क भोजन वितरण में दी सेवाएं | New India Times

श्री संजय कुमार शिंदे द्वारा पत्रकार स्वर्गीय विजय कुमार शिंदे की स्मृति में संचालित रोटी बैंक के माध्यम से जहां रोजाना निसहाय एवं गरीब लोगों को घर घर जाकर भोजन दिया जाता है वहीं इस पुनीत कार्य में बुधवार को निमाड़ वैली इंटर नेशनल स्कूल के संचालक नूर काज़ी एवं संचालिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता आस्था राय ने भी सहभागिता कर अपनी सेवाएं दी। इसी क्रम में बुधवार को इंपीरियल एकेडमी के चेयरमैन व प्राचार्य विजय परिहार और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बहादुरपुर के संचालक एवं प्राचार्य निलेश महाजन उर्फ नीलू भैया ने गरीब निर्धन और असहाय बुजुर्ग लोगों को अपने हाथों से निःशुल्क टिफिन वितरण किया। इस दौरान उपस्थित विजय परिहार ने बताया कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन आपके इस पुनीत कार्य में सहयोग करेगा साथ ही हर यथासंभव मदद सेवा के लिए तैयार रहेगा। वहीं निलेश महाजन उर्फ नीलू भैया ने बताया कि बुरहानपुर शहर में यह पहल एक ऐतिहासिक पहल है। नर सेवा नारायण सेवा है। असाहाय और गरीबों को भोजन करवाना सबसे पुण्य का कार्य है और हर यथासंभव सेवा देने के लिए हम सब दृढ़ संकल्पित रहेंगे।

By nit

Exit mobile version