घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या | New India Times

देवरी थाना के ग्राम गोपालपुरा निवासी एक दंपत्ति के आपसी विवाद के चलते पति ने जंगल ले जाकर पत्नि की गला दबाकर हत्या कर दी एवं शिनाख्ती साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पत्थर से कुचल कर फरार हो गया। बाद में आरोपी द्वारा जिले के जैसीनगर थाना में आत्मसमर्पण किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा शव बरामद कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पति-पत्नी के विवाद को लेकर मृतिका के मायके पक्ष द्वारा पूर्व में थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 24 नवम्बर को जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में लगभग 9 बजे डॉयल 100 को सूचना देकर जंगल में अपनी पत्नि की हत्या किये जाने की सूचना दी गई थी। मामले को लेकर हरकत में आई जैसीनगर थाना पुलिस द्वारा फोन धारक की तलाश की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त काल उसके मित्र द्वारा किया गया था। मामला संगीन होने के कारण पुलिस द्वारा फोन धारक की निशानी पर उक्त युवक को थाना ले जाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम जगन्नाथ पिता रामगोपाल रैंकवार 31 वर्ष है। वह सेमरा गोपालमन का निवासी है एवं लंबे समय से देवरी थाना के गोपालपुरा गांव में निवास कर रहा है। आरोपी द्वारा पुलिस को बताया गया कि उसके द्वारा देवरी थाना के गोपालपुरा गांव के समीप जंगल में अपनी पत्नि की हत्या की गई है। मामला संगीन होने के कारण जैसीनगर थाना द्वारा देवरी पुलिस को वारदात की जानकारी दी गई जिसके बाद देवरी थाना पुलिस द्वारा आरोपी को लेकर देवरी थाना आई एवं 25 नवम्बर सुबह गोपालपुरा के समीप जंगल में शव की तलाश की गई। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानी पर घटनास्थल से उसकी पत्नि श्रीमति भारती रैंकवार उम्र 28 वर्ष का शव बरामद किया गया जो क्षत विक्षित अवस्था में था एवं मृतिका का चेहरा कुचला गया था। पुलिस द्वारा एफएसएल टीम को सूचना दी गई एवं साक्ष्य तलाश किये गये। घटनास्थल से पुलिस को मृतिका भारती का आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज जली हुई अवस्था में मिले और शव के समीप ही मृतिका का लेडीज हेण्ड बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों की रिर्पोट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 590 धारा 302 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार किया गया है। पुलिस द्वारा शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा हत्या के उपरांत साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया गया है, आरोपी शव की तलाश सहित हत्या की जानकारी देने में गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा मृतिका को निर्जन जंगल में ले जाकर मफलर से गला दबाकर हत्या की गई एवं पत्थर से शव को कुचला गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एवं मृतिका के बीच हुए संघर्ष के कारण आरोपी के शरीर पर खरोच एवं चोट के निशान पाये गये है। पुलिस मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।

मायके पक्ष की शिकायत के बाद भी नहीं बची जान

मृतिका भारती के परिजनों ने बताया कि उसका विवाह 8 से 10 वर्ष पूर्व हुआ था आरोपी पति जुग्गन उर्फ जगन्नाथ द्वारा आये दिन मृतिका के साथ मारपीट की जाती थी। इसी को लेकर विगत 17 नवम्बर को उनके द्वारा देवरी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। मृतिका के परिजनों का कहना है कि विगत 24 नवम्बर को आरोपी द्वारा मृतिका के भाई को फोन कर हत्या किये जाने की बात की गई थी। जिसके बाद उनके द्वारा मृतिका के घर गोपालपुरा सहित अन्य स्थानों पर उसकी की तलाश की गई थी एवं देवरी थाना में शिकायत की गई थी जिस पर पुलिस द्वारा गुमइंसान कायम किया गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version