संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी का शुक्रवार को ग्वालियर आगमन हुआ। मुख्यमंत्री जी की अगवानी एयरपोर्ट पर एडीजी व ग्वालियर जोन के आईजी राजा बाबू सिंह, कलेक्टर अनुराग चौधरी,व एसपी नवनीत भसीन द्वारा की गई।

एयरपोर्ट पर अधिकारियों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ मुरैना के लिए रवाना हुए जहां पर म.प्र. किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्री दिनेश गुर्जर की सुपुत्री इशिका के विवाह समारोह में सम्मिलित हुये। उन्होंने इशिका को आर्शीवाद दिया और सभी परिजनों को बधाई दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश मावई के यहां भी पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी सुपुत्री शालू के विवाह की शुभकामनायें दीं। राकेश मावई की सुपुत्री का विवाह समारोह 20 नवंबर को संपन्न हुआ है। मुख्यमत्री श्री कमलनाथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरेन्द्र सिंह हर्षाना के घर भी पहुंचे जहां उन्होंने उनके परिजनों से चर्चा की।
