मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता मोहम्मद शहजाद ने बताया कि खंडवा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण यादव रविवार 24 नवंबर 2019 को एक दिवसीय बुरहानपुर प्रवास पर रहेंगे। उनके मिनट टू मिनट प्रोग्राम की जानकारी देते हुए मोहम्मद शहजाद ने बताया कि वह 24 नवंबर रविवार को प्रातः 9:00 बजे बोरावा से चलकर दिन में 11:00 बजे सरवर देवला पहुंचेंगे तथा सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित की बैठक में शामिल होंगे। वहां से 4:00 बजे बुरहानपुर पहुंच गए पूर्व महापौर सतरा शर्मा की के निवास स्थान पहुंचकर उनके परिवार को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाम 5:30 बजे पहुंचकर हिम्मत ना पाटिल की धर्म पत्नी के निधन पर शोक संदेश देंगे, शाम 7:00 बजे एडवोकेट राजेश कोरावाला के विवाह उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7:30 बजे नवरात्रि व्याख्यान माला के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर देवड़ा के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे, रात्रि 8:00 बजे बुरहानपुर से प्रस्थान कर बोरावा के लिए 11:00 बजे पहुंचकर वही आराम करेंगे।
