जिला परिषद व ग्राम पंचायत चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन: कलेक्टर डॉ राजेन्द्र भारुड | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

जिला परिषद व ग्राम पंचायत चुनाव में आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन: कलेक्टर डॉ राजेन्द्र भारुड | New India Times

ज़िला परिषद तथा नंदुरबार ज़िले की 6 पंचायत समितियों के आम चुनावों का कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दिया है। जिन ग्रामीण इलाकों में चुनाव प्रक्रिया चलाई जा रही है उन इलाकों में शक्ति से आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र भारुड ने जिलाधिकारी कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान प्रकल्प अधिकारी वसुमना पंत, अविशांत पंडा, अप्पर जिलाधिकारी दत्तात्रय बोरुडे, दिलीप जगदाळे, डिप्टी कलेक्टर धनंजय निकम, ज़िला नियोजन अधिकारी उमेश सुर्यवंशी, अपर पोलीस अधिक्षक चंद्रकांत गवळी असिस्टेंट एआरटीओ विजय भोये आदि उपस्थित रहे है।

जिला परिषद तथा पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान 7 जनवरी को होंगा वही पर मतगणना 8 जनवरी को होगी। नंदुरबार ज़िले में 56 गुट 112 गण में 10 लाख 7 हजार 347 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसके लिए 1232 मतदान केंद्रों की निर्मिती की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ.भारुड ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए सूचित किया कि इस चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों की संख्या अधिक होने कारण चुनाव प्रक्रिया में विशेष दक्षता अधिकारी रखें एवं कड़ाई से आचार संहिता का पालन कराएं और ग्रामसेवको को सूचना दें कि सरकारी भवनों से राजकीय नेताओं के पोस्टर्स, बैनर, शीला अभिलेख को हटाया जाए और उन पर पेपर आचार संहिता समाप्त होने तक चिपकाने को कहा है। जनता के प्रतिनिधियों को जिला परिषद चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने वाली कोई भी घोषणा न करें, नियोजन समिति या अन्य समिति की बैठक चुनाव क्षेत्र आचार संहिता लागू स्थान पर प्रतिबंधित किया है। आचार संहिता काल में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन तथा शासकीय वाहनों पर चुनाव सभाओं में उपयोग करने पर पाबंदी लगाई गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version