अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के न्यू कबाड़ खाना स्थित अल-मकतबतुल आलिया लायब्रेरी की टीम ने ठंड के मौसम को देखते हुऐ भोपाल के विभिन्न स्थानों पर लगभग 200 कम्बल गरीबों में वितरण किया।
लायब्रेरी के अध्यक्ष इरशाद अहमद ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि संस्था समाज की भलाई के लिए कार्य करती है जिसका मकसद जरूरतमंदों की सेवा करना है। इसके लिए संस्था के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने ऐसे जरूरतमंद लोगों की तलाश की है जो वाकई में इसके हकदार हैं।

संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि समाज के लिए कुछ करना सौभाग्य की बात होती है। समाज सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है, समाज सेवा करने में दिली सुकून मिलता है। संस्था ने ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल देकर राहत पहुंचाने का कार्य किया है जो बहुत ही सराहनीय व नेक कार्य है। संस्था की तरफ से समाज सेवा के क्षेत्र में आगे भी कार्य किए जाते रहेंगे।हर सबल व्यक्ति को ग़रीबों की सेवा में आगे आना चाहिये।
इस मौके पर जामा मस्जिद अहले हदीस के इमाम मौलाना मोहम्मद मुदस्सिर सल्फी, मोहम्मद अज़हर, मोहम्मद उमैर एवं संस्था की पूरी टीम मौजूद रही।
