पत्रकार क्रांति संघ का हुआ गठन, उमेश जंगाले बने जिला अध्यक्ष | New India Times

मेहलक़ा अंसार, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पत्रकार क्रांति संघ का हुआ गठन, उमेश जंगाले बने जिला अध्यक्ष | New India Times

ज़िले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों के स्नेह मिलन समारोह पश्चात नवीन संगठन के गठन को लेकर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से पत्रकार क्रांति संघ नाम पर सहमति बनी। नवीन कार्यकारिणी के गठन में सर्वसम्मति से संरक्षक- महेश मावले, संयोजक- सुनील अग्निहोत्री एवं मार्गदर्शक- दिनेश जूनागडे को बनाया गया। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष पद पर उमेश जंगाले, उपाध्यक्ष संजय दुबे, उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, सचिव निलेश महाजन,सह सचिव मोहम्मद वसीम, कोषाध्यक्ष रितेश बाविस्कर, सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। कार्य कारिणी सदस्यों में मुश्त़ाक़ भोपाली, राजू राठौड़ को लिया गया। नेपानगर अध्यक्ष विनोद मोरे और शाहपुर अध्यक्ष अनिल महाजन को बनाया गया। कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार क्रांति संघ बनाने का मूल उद्देश्य पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार और शोषण को रोकना एवं पत्रकारों का सर्वांगीण विकास करना है। कार्यक्रम पश्चात राजू राठौड़ एवं निलेश महाजन का जन्म दिन सेलेबरेट कर पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान मोहम्मद अरमान, सैय्यद हिफाज़त अली, सोनू सोहले, एजाज़ खान, शकील खान, संदीप दहाट, विनोद सौनराज, राजू चारण, मुजफ़्फ़र अली, मोहम्मद शोहेब, नितिन पंडित, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version