संदीप शुक्ला, भिंड ( मप्र ), NIT;
भूत प्रेत के साया के नाम पर एक तांत्रिक महिला ने एक 16 वर्षीय लड़की की इस कदर पिटाई की कि वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक भिंड शहर के पुरानी बस्ती इलाके की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की पूजा शाक्य पिता जयराम साक्य अपने जीजा लोकेंद्र शाक्य पिता श्री कृष्ण शाक्य निवासी कृष्णा कॉलोनी कन्या भोज के लिए नव दुर्गा की नवमी को गई थी, जहां वह अपने जीजा के साथ परिवार के साथ निशा शाक्य पति भारत शाक्य निवासी सुंदरपुरा बीटीआई रोड भिंड के घर गई। पूजा के परिजनों ने बताया कि निशा कुछ तंत्र मंत्र का काम करती है, जहां पर लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं, वह वहां पुण्य करते हैं। इसी के चलते पूजा के जीजा निशा के घर पुन्य करने गए थे, तभी निशा के द्वारा बताया गया इस लड़की पर बुरी आत्मा का साया हैरऔर बुरी आत्मा को भगाने के लिए उस लड़की कीसइस बुरी तरह पिटाई की कि वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
