हर धर्म के लोगों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

हर धर्म के लोगों ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान | New India Times

लगभग 138 साल पुराना राम जन्मभूमि विवाद का फैसला कल सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुना दिया है। जिसके चलते पूरे देश में कड़ी कानून व्यवस्था लागू की गई थी। हर जगह चप्पे-चप्पे पर पुलिस व्यवस्था को तैनात किया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना न घटने पाए। प्रशासन सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए था। सुबह से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं डीजीपी ओपी सिंह ने सारी व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी और स्वयं भी एक खंडे डायल के ऑफिस से न्याय की पूरी प्रक्रिया पर निगाह जमाए रहे। जिला लखीमपुर खीरी के कोतवाली गोला गोकर्णनाथ के प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी, क्षेत्राधिकारी आर के वर्मा एवं उप जिलाधिकारी अखिलेश यादव सहित पूरा पुलिस प्रशासन का अमला पूरे दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुरे क्षेत्र में गश्त करते रहे। उधर हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक धर्म दास सिद्धार्थ भी अपने पुरे दल बल के साथ क्षेत्र में गश्त करते रहे। कल सुबह से ही लोग अपने-अपने घरों में टीवी पर चपक कर बैठ रहे और अयोध्या के मसले का पल पल की खबरों का इन्तज़ार करते रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version