घोंसला खेड़ाकसोन में महिला बाल विकास विभाग परियोजना द्वारा हुआ पोषण पाठशाला का आयोजन | New India Times

नागु वर्मा, उज्जैन (मप्र), NIT:

घोंसला खेड़ाकसोन में महिला बाल विकास विभाग परियोजना द्वारा हुआ पोषण पाठशाला का आयोजन | New India Times

घोंसला खेड़ाकसोन में महिला बाल विकास विभाग परियोजना के निर्देश में सेक्टर सुपरवाइजर भावना गोठवाल के द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ा कसोन स्कूल में पोषण पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्र छात्राओं को क्लिंटन फाउंडेशन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा संतुलित आहार, एनीमिया, कुपोषण, स्वच्छता, प्रोटीन, विटामिन, वसा आदि की जानकारी दी गई। सेक्टर सुपरवाइजर भावना गोठवाल ने बताया कि डिवोशन पाठशाला में भोजन की अन्य गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी गई। भोजन से प्राप्त अन्य विटामिन तत्वों के बारे में जानकारी देकर कुपोषण से केसे बचा जा सकता है इस बारे में विस्तार से समझाया गया। बताया गया कि शरीर में असंतुलित आहार से कुपोषण होता है इसलिए हमें समय-समय पर कितना संतुलित आहार लिया जाना चाहिए, इसके चलते हैं सेक्टर सुपरवाइजर भावना गोठवाल ने पूरी भोजन को चेक किया। कुपोषण को दूर करने में बच्चों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए छोटे-छोटे कार्यों से कुपोषण मिटाने के गुरु बताया गया जिसमें बच्चों के जीवन के प्रथम 1000 दिन के चरण को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। हेड वास डायरिया से बचाव साफ सफाई स्वच्छता का पालन, एनीमिया के उपचार एवं बचाओ पर जानकारी देते हुए कुपोषण मुक्त करने के लिए सहयोग करने के लिए अपील की गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को यह चीज अवगत करवाएं कि अच्छा भोजन मिलना चाहिए और मीनू के हिसाब से चेतावनी दी। कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण सिंह परिहार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कौशल्या बैरागी, अलका राठौड़ अर्चना, परिहार मधु कुंवर आदि कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित थी। सुपरवाइजर भावना गोठवाल ने आदि कार्यकर्ता को भी कहा कि आप अपना काम अच्छे से करें और सारी चीजें की जानकारी रखें और अपना काम फास्ट करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version