लर्निंग आउटकम परीक्षा का अवलोकन करने के लिए जिला स्तरीय टीम, जिला सेवायोजन अधिकारी के नेतृत्व में विद्यालयों का किया भ्रमण | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लर्निंग आउटकम परीक्षा का अवलोकन करने के लिए जिला स्तरीय टीम, जिला सेवायोजन अधिकारी के नेतृत्व में विद्यालयों का किया भ्रमण | New India Times

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से आयोजित, लर्निंग आउटकम परीक्षा का अवलोकन करने के लिए आज जिला स्तरीय समिति के सदस्यों ने लहरपुर तहसील क्षेत्र के कई विद्यालयों का भ्रमण कर परीक्षा की स्थित की जानकारी ली। लर्निंग आउटकम परीक्षा का अवलोकन करने के लिए जिला स्तरीय टीम, जिला सेवायोजन अधिकारी के नेतृत्व में जूनियर हाई स्कूल लहरपुर प्रथम, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लहरपुर, प्राथमिक विद्यालय लहरपुर प्रथम तथा द्वितीय सहित लगभग एक दर्जन विद्यालयों की परीक्षा का निरीक्षण किया और उसकी आख्या जिलाधिकारी कार्यालय में प्रेषित की। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने नेवादा प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय गणेशपुर, प्राथमिक विद्यालय रमवापुर सहित लगभग 1 दर्जन से अधिक विद्यालयों की परीक्षा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति बेहतर पाई गई। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को सील बंद कर बीआरसी मुख्यालय पर जमा किया जाएगा जिस का मूल्यांकन जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण डायट द्वारा कराया जाएगा। इस संवाददाता द्वारा आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरपुर में आयोजित परीक्षा का जायजा लिया गया जिसमें पंजीकृत कुल 118 बच्चों में केवल 47 बच्चे ही परीक्षा देते हुए मिले, पर्यवेक्षक शबनम परवीन की देखरेख में बच्चे परीक्षा दे रहे थे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय केसरीगंज में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 13 बच्चों में से सभी बच्चे परीक्षा देते हुए पाए गए। कक्षा 5 में गणित विषय के प्रश्न पत्र में त्रुटिपूर्ण छपाई होने के कारण बच्चों को परीक्षा अवधि में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version