बिजली विभाग कार्यालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर की कार्यवाही | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बिजली विभाग कार्यालय का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर की कार्यवाही | New India Times

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने गुरुवार 7 नवंबर को बिजली विभाग के कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिन्हें 1 दिन के लिए अवैतनिक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान बिजली विभाग के कार्यालय में कई जगह गंदगी पाई गई तथा शासकीय कर्मचारी व्यवस्थित व ड्रेस में नहीं थे जिसको लेकर नाराजगी व्यक्त की गई और कर्मचारियों से साफ सफाई रखने एवं व्यवस्थित ड्रेस में आने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही बिजली विभाग के दफ्तर में ही बिजली के कनेक्शन अव्यवस्थित होने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए बिजली के कनेक्शन ठीक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

By nit

Exit mobile version