वार्ड परिसीमन को लेकर बुरहानपुर के युवा कांग्रेसी नेता नूर क़ाज़ी ने की भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जय वर्धन सिंह से मुलाकात | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/भोपाल (मप्र), NIT:

वार्ड परिसीमन को लेकर बुरहानपुर के युवा कांग्रेसी नेता नूर क़ाज़ी ने की भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री जय वर्धन सिंह से मुलाकात | New India Times

नगर निगम चुनाव से पहले वार्डों के परिसीमन एवं विभाजन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह एवं मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धनसिंह से भोपाल में युवा कांग्रेसी नेता नूर उद्दीन क़ाज़ी ने भेंट कर वार्डों के विभाजन सहित क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से दोनों को अवगत कराया।इस संबंध में 12 नवंबर 2019 को भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धनसिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बुरहानपुर के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक होकर विस्तृत चर्चा होगी। श्री क़ाज़ी ने बताया कि ननि सीमा रेखा से बाहर पंचायतें है , जो शहर से जुड़ी हुई हैं । उसे अब नगर निगम सीमा में सम्मिलित किया जाना है। इससे बड़ी संख्या में मतदाताओं को राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि परिसीमन और विभाजन से बड़ी संख्या में नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा। अभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ता है। उन्हें परिसीमन होने से आसानी से मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो सकेगी।
साथ ही नूर क़ाज़ी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह एवं मंत्री श्री जयवर्धनसिंह से बुरहानपुर प्रवास पर आने हेतु निवेदन किया, दोनों ने बुरहानपुर दौरा करने का आश्वासन भी दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version