हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:
प्रदूषण और बढ़ते हुए डेंगू के मरीजों की संख्या, इसमें हमारी अपनी नैतिक क्या जिम्मेदारी है समस्या को लेकर एक जागरूकता रैली का आयोजन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या शिक्षण संस्थान द्वारा किया गया। रैली में छात्रों के द्वारा स्लोगन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें इस समस्या से निपटने के लिए हम कहां तक जिम्मेदार हैं विषय पर छात्रों ने अपने अपने विचार रखे।
संस्था प्रबंधक मोहम्मद हसीन अंसारी ने बताया हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है की हम कूड़ा कचरा सड़क के ऊपर ना फेंकें और अपने आसपास कहीं पर अगर पानी का जमाव या गंदा पानी भरा हुआ है तो इसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल दें इसके अलावा पॉलिथीन का प्रयोग और पॉलिथीन को बीच सड़क पर जलाने से भारी प्रदूषण का प्रकोप हो रहा है जिससे हमारा स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। पंजाब हरियाणा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भी प्रदूषण से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है इसमें हमें यह प्रण लेना होगा की हमें किसी भी तरह की गंदगी और प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना है और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधों को लगाना है और जल का संचय करना है। कार्यक्रम में मोहम्मद सलीम, शकील अहमद, अफसर अली, अकीद अहमद, अरशद, अफरोज जहां, सफियास सैफ, पूनम मिश्रा, नीलम मिश्रा, आरती, कामता प्रसाद व समस्त विद्यालय का स्टाफ व संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
