रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम गडुली निवासी सहायक शिक्षक तकेसिंह घोती का 52 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। तकेसिंह शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल पीपलखुटा में वर्तमान में पदस्थ थे। पूर्व में प्राथमिक स्कूल रूपाखेड़ा में व ग्रामीण अंचलों में तके सिंह अपनी सेवाएं बच्चों की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए देते रहे हैं।
हंसमुख मिलनसार शिक्षक तकेसिंह घोती के अचानक निधन हो जाने से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में शोक छाया हुआ है। रंभापुर व मेघनगर के पत्रकारों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है।
