जागरूकता कैंप में यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

जागरूकता कैंप में यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

यातायात माह 2019 नवंबर के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए भूतेश्वर चौराहा बस स्टॉप मथुरा पर जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता महिला प्रकोष्ठ की वरिष्ठ पदाधिकारी और बाइक राइडर श्रीमती पूजा यादव को स्काउट गाइड महावीर के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने मथुरा से 21 अक्टूबर से बाइक से दिल्ली पंजाब हिमाचल होते हुए मथुरा में अपनी राइट को समाप्त किया। उन्होंने अपनी राइट के दौरान लोगों को हर शहर में हेल्मेट के साथ यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उनके मथुरा पहुंचने पर समिति के द्वारा उनका सम्मान किया गया।

जागरूकता कैंप में यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

इस कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी ट्रैफिक बृजेश कुमार सिंह शामिल हुए। जागरूकता कैंप में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अपील के साथ लिटरेचर और पोस्टर बांटे गए साथ ही जिन लोगों ने फोर व्हीलर पर सीट बेल्ट और टू व्हीलर पर हेल्मेट नहीं लगा रखे थे उनको गुलाब का फूल भेंट करके उनको जागरूक किया गया साथ ही जिन लोगों ने सीट बेल्ट का प्रयोग कर रखा था उनको चॉकलेट भेंट करके उनका उत्साहवर्धन किया जिससे लोगों में जागरूकता लाई जा सके।

एसपी ट्रैफिक बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिंदगी अनमोल है इसलिए टू व्हीलर चलाते समय हेल्मेट और फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के साथ यातायात नियमों का पालन सभी को करना है जिससे आप सुरक्षित रहेंगे और रोड पर दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे और इससे सड़क हादसे कम होंगे। यातायात सीओ ट्रैफिक विनय कुमार चौहान ने कहा है की हम लोग परिवार की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक यातायात नियमों का वाहन चलाते समय पालन करें। समिति प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारे देश में हर साल 200000 जानें सड़क हादसों में चली जाती हैं जबकि उत्तर प्रदेश में लगभग 17 हजार जाने हर साल सड़क हादसों में चली जाती हैं इसमें लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक ना होना सबसे बड़ा कारण पाया गया है। अब लोगों को जागरूक होना ही पड़ेगा जिससे आए दिन होने वाले सड़क हादसे कम हो सकें।

जागरूकता कैंप में यातायात निरीक्षक डॉ अशोक कुमार सिंह, प्रदेश मुख्य महासचिव मनीष दयाल प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, प्रदेश सचिव बृजमोहन गुप्ता, जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा, महानगर अध्यक्ष हरी बाबू सम्राट, महिला प्रकोष्ठ से प्रदेश महासचिव कु नीतू यादव, प्रदेश महासचिव व मीडिया प्रभारी कुमारी श्रेया शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, महानगर अध्यक्ष श्रीमती ललिता चौधरी, दीपक गोस्वामी, सरदार राजेंद्र सिंह, जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य, निखिल अग्रवाल, गुंजन चौबे, शुभम कुशवाहा, अमन भारद्वाज, विवेक शर्मा, मेहराजुद्दीन, सुनील दक्ष, पूनम सिंह, सरिता सिंह, रेखा, सपना, प्रीति, लक्ष्मी, प्रीति जादौन, बुलबुल, सुनील अग्निहोत्री, निहारिका आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version