खनिज विभाग की टीम ने निरीक्षण कर अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए 6 डंपरों को किया ज़ब्त | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

खनिज विभाग की टीम ने निरीक्षण कर अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए 6 डंपरों को किया ज़ब्त | New India Times

खनिज विभाग की टीम ने निरीक्षण कर अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए 6 डंपर जब्त किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में खनिज निरीक्षक अधिकारी राजेश गगेले ने ग्राम महराजपुर के टोल प्लाजा के पास में अवैध रूप से परिवहन करते हुई 5 डंपर, रेत 1 डम्पर डस्ट जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में वाहन खड़े करवाए। राजेश गगेले ने बताया कि जब्त किए वाहनों के प्रकरण बनाकर कलेक्टर को प्रस्तुत किए जाएँगे। देवरी से गाडरवारा की ओर ले जा रहे गिट्टी से भरे डंफर माइनिंग विभाग द्वारा महाराजपुर टोल पर पकड़ लिए जिसमे डंफर क्रमांक एमपी 15 जी 3623, एसपी 15 जी 4052, एमपी 15 एच ए 1445, एसपी 15 जी 8055, एमपी 49 जी 0572, गौरझामर एमपी 15 जी 7686 को पुलिस अभिरक्षा देवरी थाने में रखवा दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version