जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस | New India Times

जिला जेल धार मुख्यालय पर बंदियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ मनाया गया 64 वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अपर सत्र न्यायाधीश एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजाराम बड़ोदिया जी, विशेष अतिथि के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण जिला अधिकारी श्रीमती रेखा द्विवेदी वर्मा, अध्यक्षता जेल अधीक्षक श्री सतीश उपाध्याय, अतिथि पूर्व प्राचार्य श्री राम अवतार सिंह परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा, योग शिक्षक विश्वजीत शर्मा, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती लेखा शर्मा, जेलर यशवंत सिंह मांझी मंचासीन थे।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित कर किया।
जेल स्टाफ द्वारा सरस्वती वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश द्वारा सभी बंदियों को स्थापना दिवस की बधाई दी और अपने जीवन में नेक कार्य करने का संकल्प भी दिलाया।
जेल के बन्दियों द्वारा अनेक प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक श्री निर्भय सिंह राठौर, जेल शिक्षक ए एन मार्शल सहित अनेक जेल पहरी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version