यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त बाडी श्री राजेन्द्र कुमार डागुर आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज धौलपुर पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि दिनांक 22.04.2019 को ग्राम जनकपुर में सुल्तान गुर्जर नाम के स्थाई वारण्टी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था जिसका मुख्य आरोपी प्रेमसिंह पुत्र जन्डैल सिंह जाति गुर्जर निवासी ग्राम जनकपुर थाना बसईडांग घटना की दिनांक से ही फरार चल रहा था। आज दिनांक 02.11.2019. को उप निरीक्षक श्री कैलाश गुर्जर थानाधिकारी थाना बसईडांग को जरिए मुखबिर उक्त मुल्जिम प्रेम सिंह के बारे मे जानकारी मिली कि वह अपनी रिश्तेदारी मेहन्दपुरा आया हुआ है जिस पर थानाधिकारी थाना बसईडांग ने हेड कानि. गिरीश, कानि. भागीरथ, कानि. देवेन्द्र, कानि. मनोज व कानि. जितेन्द्र की पुलिस टीम को साथ लेकर मुल्जिम प्रेम सिंह को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। जिससे घटना के सम्बंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
