बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाई करा कर गोली जैसी आवाज निकालने वाले बुलेट वालों पर हुई कार्यवाही | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाई करा कर गोली जैसी आवाज निकालने वाले बुलेट वालों पर हुई कार्यवाही | New India Times

डीएसपी ट्रैफिक नरेश अंनोटिया व परिवहन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को फूलबाग चौराहे पर शाम 4:00 से 6:00 तक चले चेकिंग अभियान के दौरान 25 बुलेट चेक की गई जिसमें 9 ऐसी बुलेट मिली जिसमें साइलेंसर मॉडिफाइड कराया गया है जिनसे गोली जैसी आवाज निकलती है जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों की यह मोटरसाइकिल पकड़ी है और जिन मालिकों पर कार्रवाई हुई है उनके नाम इस प्रकार हैं:

निखिल सोनी गाड़ी एमपी 07 एमबी 7845, कपिल रावत एमपी 07 एनसी 9074, अभिषेक कौरव एमपी 07 एनसी 2560, हिमांशु राय यूपी 93 एएम 0722, सुरेंद्र सिंह एमपी 07 वायबी 0029, रंजीत गुर्जर एमपी30 एम कयू 9383, भरत कुमार आर्य सीआईजी 5233, कविंद्र नरवरिया एमपी 07 एनसी 9060.

इन सभी लोगों पर कार्यवाही की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version