हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू के पिता व पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद शोएब ( डंडा टेक) का रात्रि लगभग डेढ़ बजे बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। यह खबर लगते ही श्री शोएब के आखरी दीदार के लिए लोगों का भारी हुजूम उनके आवास मोहल्ला शेख तोला स्थित घर पर उमड़ पडा और गमगीन माहौल में उनकी नमाज ए जनाजा मजा शाह कलंदर रहमतुल्लाह अलैह की मस्जिद में पढ़ाई गई तथा उनके पारिवारिक गुरु खेत के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। उनकी आखरी रस्म में बड़ी तादाद में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए जिसमें पूर्व विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष जासमीर अंसारी, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, अधिशासी अधिकारी हनीफ खान, समाजवादी पार्टी के नेता जहीर अब्बास, अधिवक्ता टैक्स अयाज अहमद अयूबी, जियाउद्दीन अंसारी, एडवोकेट जेड आर रहमानी, एडवोकेट हाजी सोहराब अली कादरी, हाजी जावेद अहमद, हाजी सिराज अहमद और चेयरमैन हसीन खान, रजी उद्दीन अंसारी वीरेंद्रपुरी, सलाउद्दीन गौरी, मौलाना आफताब अहमद कासमी, मौलाना अनवर हुसैन कादरी, मुफ़्ती नासिर तबस्सुम हुसैन, रियाज अहमद अंसारी, कमाल बेग, इस्लामु, संजीत अवस्थी, सरदार पवित्र सिंह, सरदार कुलवंत सिंह अशरफ बिलाल, कमलेश मल्होत्रा, अरुण सिंह आचार्य समीरपुरी, एहतेशाम बेग, हाशिम अंसारी आदि शामिल थे। इसके अलावा कस्बे के सारे पत्रकार, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता, राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा भारी संख्या में उलेमा मौजूद थे।
