मथुरा में यातायात माह का हुआ शुभारंभ | New India Times

साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा में यातायात माह का हुआ शुभारंभ | New India Times

शुक्रवार 1 नवंबर को यातायात माह का शुभारंभ हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर के द्वारा एक जागरूकता रैली महानगर में निकाली गई। रैली से पूर्व एक कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अनिल चतुर्वेदी के द्वारा किया गया।

शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम संयोजक यातायात अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि इसमें हम जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करेंगे जिसमें अनेक प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस माह में हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर सकें जिससे आए दिन होने वाले सड़क हादसे कम हो सकें और जाम से मुक्ति मिल सके। कार्यक्रम में समाज सेवी संस्था के रूप में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जाम से मुक्ति के साथ बुलेट के साइलेंसर से बंदूक की निकलने वाली आवाज को बंद करने के लिए विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया। व्यापार मंडल से रमेश चंद खत्री ने कहा होली पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए फोर व्हीलर और 3 व्हीलर को होली गेट से जाने के लिए रोका जिससे आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम में एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट जनपद के सभी सीओ थाना अध्यक्ष चौकी प्रभारी के साथ यातायात निरीक्षक बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी, समाज सेवी मनीष दयाल हेमंत अग्रवाल उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version