पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शासकीय विद्यालय में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को विगत 4 माह से व कुछ विकासखंड के संकुल केन्द्र में पिछले सत्र का मानदेय प्रदान करने तथा बदनावर विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान विषय पर कार्यरत अतिथि शिक्षक साथियों कि पोर्टल पर नियुक्ति व मानदेय भुगतान के लिए कलेक्टर धार, साहयक आयुक्त धार व जिला शिक्षा अधिकारी धार को ज्ञापन सौंपकर जल्द निराकरण के लिए अनुरोध किया गया। इसके साथ ही दिपावली मिलन व मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष व अन्य लोगों ने प्रकाश डाला और अपने विचार प्रकट किये।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाखन चन्देल, जाधवजी वर्मा, गोवर्धन सिंह सिसोदिया, सचिन जी प्रजापत, रतनलाल जी मारु, श्रीराम जी भिड़े, मुकेश जी चौधरी, विकासजी पुरे, भोलेशजी मंडलोई आदि साथी उपस्थित रहे।
यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा द्वारा दी गई है।
