राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जनपद पंचायत प्रांगण में जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठया ने झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठंया ने किया। तहसीलदार कुलदीप पाराशर ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई व मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में एसडीएम आर के पटेल, तहसीलदार कुलदीप पाराशर, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री पूजा जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीपी राय सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जशवंत रजक व वीरेन्द्र जैन ने किया।
