रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के झकनावदा में ज्ञान पंचमी के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के प्रतिनिधी प्रदेशाध्यक्ष मनीष कुमट व गोपाल सोनी ने झकनावदा स्थित मानस एक्टीवीटी एकेडमी स्कुल में पहुंच कर बच्चों को ज्ञान पंचमी का महत्व बताया कि ज्ञान की देवी माँ शारदा हमेंशा पुजनीय है, उनकी पूजन करने की बात कही साथ ही छात्रों को बताया कि ज्ञान हमेशा बांटना चाहीये, ज्ञान बांटने से हमेशा बढ़ता है, कभी कम नहीं होता और जहां से भी ज्ञान प्राप्त हो वहां से ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ ही समस्त विद्यार्थियों एवं स्कुल स्टाफ को दिपावली पर्व एवं ज्ञान पंचमी की बधाई देते हुए स्कूल के समस्त बच्चों को कुमट, सोनी द्वारा बाल पेन वितरित की गई।
इस अवसर पर स्कुल प्रार्चाय श्रीमती सीमा-सुशील जैन, श्रीमती मोना जैन, शिल्पा सोनी, आयुषी बैरागी, दर्शना वागरेचा, सुरभी चौहान, शिवानी सोनी, धर्मेन्द्र कुमावत, पुर्वी जैन, महिमा चौधरी, कविता हामड़ आदि उपस्थित थे।
