वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

हरगांव थाने के अन्तर्गत सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर एक रोडवेज की बस ने गन्ना ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर चालक सहित पांच लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगाँव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बड़ेलिया के पास ग्राम सरैया मोड़ के पास गुड़वेल पर गन्ना न बिक पाने की वजह से वापस अपने घर को ले जा रहे ग्राम बनिहार थाना हरगाँव निवासी अनिल कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद की ट्राली में पीछे से रोडवेज की बस नंबर यूपी 31टी 2941ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे चालक छिटककर दूर जा गिरा जिससे उसके हल्की चोटें आयी है जिसे सीएचसी हरगाँव में भर्ती कराया गया वही रोडवेज बस की यात्रा कर रही सवारियो में बस चालक लहरपुर सीतापुर चिटटीटोला निवासी शकील पुत्र समीउल्ला घायल हो गया उसके साथ राम गोपाल पुत्र ई एम प्रसाद निवासी गंभीरपुर 63 विठूर जिला कानपुर नगर,श्याम मोहन त्रिवेदी पुत्र गुरुप्रसाद 45,शिवांगी पुत्री श्याम मोहन 20 निवासीगण शास्त्री नगर लखीमपुर खीरी घायल हो गये।सूचना पर पहुंची हरगाँव पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी हरगाँव में भर्ती कराया। यात्रियों ने बताया कि हादसा बस चालक को झपकी आ जाने की वजह से हुआ है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
