कार्तिक मास पंचकोशी यात्रा निकाल धार नगर की परिक्रमा कर लिया गया पूण्य लाभ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

कार्तिक मास पंचकोशी यात्रा निकाल धार नगर की परिक्रमा कर लिया गया पूण्य लाभ | New India Times

कार्तिक मास सनातन धर्म में अति पवित्र माना जाता है।भगवान विष्णु जो कि श्रष्टि के पालनकर्ता हैं उनके जप तप, कीर्त्तन, अनुष्ठान व स्नान, यात्रा का विशेष महत्व है।चतुर्मास के अंतर्गत कार्तिक मास में जो भी पूण्य किया जाता है वो अक्षय होता है।
इसी पावन मास में पवित्र पंचकोशी यात्रा का आयोजन पंडित गणेशदत्त धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट, हिन्दू उत्सव समिति ने किया।
यात्रा 31 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 6 बजे देवीसागर तालाब में 501 दीप दान करने के पश्चात माँ गढ़ कालिका के दर्शन कर सम्पन्न हुई। यात्रा मतलबपुरा होते हुए देव दर्शन करते हुए धार नगर की परिक्रमा करते हुए निकली जगह जगह नगर वासियो द्वारा यात्रिओ का स्वागत किया गया यात्रा पुनः देवी गढ़ कालिका मन्दिर पर समाप्त हुई।
जिसमे समिति के अध्यक्ष बाबूलाल गेहलोत, महेश पटेल, बाबूलाल नायक, गोपाल शर्मा, राजेश शुक्ला, बडू भाभर, सतीश सोनी, निलेश परमार, बंटी राठौर, सुनील पांडर, जगदीश राठौर, श्रीश दुबे, निखिल जोशी, अनिल कतीजा मातृशक्ति में सुमन व्यास, कलावती दीदी, सुनीता शर्मा, रेखा बेन सहित कई यात्री सम्मिलित हुए।
यह जानकारी समिति संचार प्रमुख सुमित चौधरी ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version