राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विगत प्रातःकाल लगभग 4 कंजेरा के पास मोटरसाइकिल अनबैलेंस होकर खाई मैं गिर गई जिससे बाइक चालक हेमराज पिता झाम सिंह आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी कंजेरा मौत हो गई । बाइक पर सवार नन्हेभाई पिता तुलसीराम आदिवासी उम्र 42 वर्ष निवासी कंजेरा बाइक से गिरकर घायल हो गया। देवरी स्वास्थ्य केंद्र इलाज किया जा रहा है। टीएस धुर्वे सब इंस्पेक्टर ने बताया बीती रात हेमराज और नन्हे भाई देवरी मैं मडई उत्सव मैं लोकगीत सुनकर अपने घर कंजेरा जा रहे थे तभी मुआर केसली मार्ग पिपरी हार के पास में मोटरसाइकिल अनबैलेंस होकर खाई में जा गिरी जिसमें हेमराज का सिर जमीन पर प?े पत्थर से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।
