शहजाद खान, धार ( मध्यप्रदेश ), NIT;
बाग पंचायतों की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जिन्हें सप्ताह भर पहले एसडीएम ने बैठक लेकर निर्देशित किया था की आप महिलाओं को खुले में शौच न जाने के बारे में और सुबह मार्निंग फालोअप कर के बताएं और जिनके यहाँ शौचालय नहीं है उन्हें शौचालय निर्माण के लियेनउन्हे प्रेरित करें, लेकिन मालूम हुआ है कि इन महिला बाल विकास की कुछ आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ओर सहायिकाओ के यहां ही शौचालय निर्माण नहीं हुआ है और यह खुद खुले में शौच करने जाती हैं, तो एसडीएम द्वारा इन्हें सख्त आदेशित कर एक सप्ताह में शौचालय निर्माण की रिपोर्ट मांगी है। जिन कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के यहां शौचालय निर्माण नहीं है उन्हें शौचालय निर्माण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। गुरुवार को जनपद पंचायत बाग में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण और उसके उपयोग के लिये आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं, सचिव रोजगार सहायकों की समीक्षा कीईगई, जिसमें विभागीय अधिकारी- कर्मचारी के नेतृत्व में समीक्षा कीईगई। इसमें आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को तत्काल शौचालय निर्माण किये जाने के साथ ही मार्निंग फालोअप के लिये जाने को निर्देशित किया गया। इस समीक्षा बैठक में सभी को शौचालय सबंधीत जानकारियाँ दी गईं और खुले में शौच से लोगों को रोकने की सलाह दी गई। खासकर शौचालय निर्माण के लिये निर्देशित करते हुए एक सप्ताह में लक्ष की पुर्ती करने के सख्त निर्देश दिये गये। इस अवसर पर भरत शर्मा एपीओ ब्लॉक कोआर्डिनेटर, समरथ गवली एडी ओ जी एस मुझाल्दा ,सहा सेवा अधिकारी निलेश लोधी, महिला बाल विकास समंवयक विनोद सोलंकी, प्रेरक अमरसिंह पारा, विवेक सिसोदिया उपस्तिथ थे।
