रानी लक्ष्मी बाई क्रांतिकारी पार्टी और "एक प्रयास" समाज सेवी संगठन ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दिवाली, गरीब बच्चों के बीच पहुुंचकर बांटी मिठाई व खाने के पैकेट | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

रानी लक्ष्मी बाई क्रांतिकारी पार्टी और "एक प्रयास" समाज सेवी संगठन ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दिवाली, गरीब बच्चों के बीच पहुुंचकर बांटी मिठाई व खाने के पैकेट | New India Times

रानी लक्ष्मी बाई क्रान्तिकारी पार्टी और “एक प्रयास” समाज सेवी संगठन ने गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ दिवाली मनाई। इस दौरान संगठन ने बच्चों को मिठाई और खाना के पैकेट बांटे और बताया कि दीपावली सर्व समाज के लोगों के लिए खुशियों का त्योहार है ऐसे में संगठन की ओर से असहाय लोगों के साथ मिलकर त्योहार मनाने का निर्णय बेहद खुशनुमा पल है।

प्रदेश अध्य्क्ष युवा मोर्चा पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि रोगियों, गरीबों और निराश्रितों की सेवा करने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं। बताया कि गरीबों के घर में दीप जलेगा की नहीं यह भी कहना मुश्किल है। तो वैसे घर में दीप जलाना और दीपावली का त्योहार मनाना और उन सबों के घर में एक छोटी सी मुस्कान लाना ही सही मायने में दीपावली मनाना है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जो लोग सक्षम हैं वे अपने आस पड़ोस में इस तरह के गरीबों को ढूंढ़कर उसे मदद करने की अपील की है ताकि उस बच्चे के चेहरे पर भी मुस्कान लौट सके।
प्रदेश उपाध्य्क्ष युवा मोर्चा अमित योगी कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर सभी अपने गमों को भूल जाते हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्य्क्ष स्पृहा श्रीवास्तव ने सभी लोगों से त्योहारों पर आपसी सद्भावना और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील भी की। वितरण में झाँसी जिला अध्य्क्ष राजेश खरे, युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष वीरू कुशवाहा, युवा मोर्चा जिला अध्य्क्ष मुबीन खान अप्पू, महानगर उपाध्य्क्ष रामवरन सिंह चौहान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version