मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर थाना अंतर्गत ग्राम बाकड़ी में खेत में काम करने वाली एक महिला को जबरन जंगल में ले जाकर तीन बदमाशों द्वारा गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात के से तीनों आरोपी फरार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार महिला गुरुवार को तेरसिंह के खेत पर काम करने के बाद शाम 4 बजे काम खत्म करके वापस घर लौटने लगी तो तेर सिंह, रेव सिंह और राकेश नाम के तीन आरोपियों ने महिला को रोक लिया और महिला के भाई और एक बहन के साथ मारपीट करके उन्हें भगा दिया। फिर महिला को उठाकर पास के जंगल में ले गए और तीनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। रात में जब तीनों आरोपी सो गए तो पीड़ित महिला मौक़े से जान बचाकर भाग निकली तथा पास में ही भाभी के भाई के पास गई और उन्हें घटना की जानकारी दी। पीड़ित महिला शुक्रवार को परिजन के साथ नेपागर थाने में पहुंच कर शिकायत की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376ए व, 376 (2)(एम), 376 डी, 506 के तहत मामला दर्ज मेडिकल करवाया है जिसमें डाक्टरों ने गैंगरेप की पुष्टि की है। समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी फ़रार थे जिन्हें पुलिस तलाश कर रही है।
