एसएसपी भागलपुर का बनाया गया फर्जी अकाउंट, जांच के बाद होगी कार्रवाई: एसएसपी भागलपुर | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:एसएसपी भागलपुर का बनाया गया फर्जी अकाउंट, जांच के बाद होगी कार्रवाई: एसएसपी भागलपुर | New India Timesसोशल मीडिया पर एसएसपी भागलपुर का फर्जी एकाउंट बनाकर व प्रोफाइल में उनका फोटो लगा कर चलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच कर सख्त कार्रवाई की बात की है।जानकारी के अनुसार बिहार के भागलपुर एसएसपी ने कहा है कि कोई असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर उनके नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहा है। एसएसपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त शातिर द्वारा उनका सार्वजनिक फोटो भी प्रोफ़ाइल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। जांचोपरांत एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है|

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version