संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्तिथ एसबीआई बैंक के रीजनल आफिस परिसर में दिनदहाड़े मुंह पर कपड़ा बांधकर आये बदमाशों ने एक्टिवा गाड़ी से बैंक में रुपये जमा कराने जा रहे गैस एजेंसी के मुनीम को गोली मारकर 4 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

मुनीम काफी देर तक तड़फता रहा जिसे बाद में बैंक परिसर में लोगों ने निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ट अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
