रेड राॅट (गन्ना कैंसर) बीमारी से सूख रही हैं गन्ने की फसलें, कृषि व गन्ना विभाग बीमारी को रोकने में नाकाम, किसानों में फैल रही है मायूसी | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

रेड राॅट (गन्ना कैंसर) बीमारी से सूख रही हैं गन्ने की फसलें, कृषि व गन्ना विभाग बीमारी को रोकने में नाकाम, किसानों में फैल रही है मायूसी | New India Times

लखीमपुर खीरी जिले में रेड राॅट (गन्ना कैंसर) बीमारी लगने के कारण सूख रहे गन्ने की फसल से किसान खासे परेशान हैं। गन्ने के लहलहाते खेत अचानक सूखने लगे जिसकी रोकथाम के लिए किसानों द्वारा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल रहा। अमीरनगर, मोहम्मदी व पसगवां सहित पूरे जनपद खीरी में कई किसानों की गन्ने की फसल पूरी सूख चुकी है जिससे किसान रोने को मजबूर हैं। कृषि विभाग एवं गन्ना विभाग भी इस रोग से जिसे गन्ने का कैंसर कहा जा रहा है रोक पाने में विफल है। गन्ना मिलों ने इस गन्ने को लेने से मना कर दिया है जिससे किसान अपनी मेहनत की कमाई पर आंसू बहा रहा है। गन्ना मिलों के विशेषज्ञों ने पीड़ित गन्ना किसानों को सुझाव दिया है कि जिस खेत में गन्ना खड़ा है उसको उसी खेत में नष्ट न कर गन्ने को काट कर दूसरी जगह ले जाकर नष्ट करें पताई को खेत में जलाकर नष्ट कर खेत को जोत कर छोड़ दें तथा फौरन कोई दूसरी फसल ना बोयें। इस गन्ना कैंसर रोग से किसान काफी परेशान है तथा बर्बाद हो रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version