लैंगिक हमले से संबंधित अपराधों पर दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य-शाला में बुरहानपुर के एडीपीओ ने शिरकत कर की नुमाइंदगी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर/दिल्ली, NIT:

लैंगिक हमले से संबंधित अपराधों पर दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य-शाला में बुरहानपुर के एडीपीओ ने शिरकत कर की नुमाइंदगी | New India Times

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री अनिल सिंह बघेल ने बताया कि दिल्ली में लैंगिक हमले संबंधित अपराधों पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्‍ट्रीय अपराध शास्‍त्र एवं‍ विधि विधान संस्‍थान (गृह मंत्रालय, भारत सरकार दिल्‍ली) में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमेें बुरहानपुर जिले के सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सुनील कुरील ने शिरकत कर नुमाइंदगी की। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्य-शाला लैंगिक हमले एवं यौन उत्‍पीड़न के अपराधों में विधि विज्ञान के द्वारा चिकित्‍सा साक्ष्‍य एकत्रित करने, विवेचना करने एवं प्रभावशाली अभियोजन करने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें देश के पुलिस अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, न्‍यायाधीश एवं अभियोजन अधिकारी शामिल हुए। उक्‍त कार्यशाला में महिलाओं और बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले लैंगिक अपराध एवं यौन उत्‍पीड़न संबंधित अपराधों में प्रभावशाली अभियोजन एवं विवेचना करने के लिए विधि विज्ञान के उपयोग पर विस्‍तृत चर्चा की गई थी, साथ ही उक्‍त अपराधों के संबंध में व्‍याख्‍यान भी दिए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version