रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:
डूंगरपुर जिले के चितरी थानाधिकारी राव अजयसिंह अपनी पत्नी फाल्गुनी कंवर के साथ कुंआ थाना के शिशोद गांव पहुंचे जहां सुशीला के घर पहुंच उसके व परिवार का हालचाल जाना तथा परिवारजनों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने सुशीला को उनके पेतृक गांव फ़लाबार (बांसवाडा) आने का न्यौता भी दिया। उन्होंने कहा कि किसी मजबूर व पीड़ित के जीवन को बनाने में काम आएं, वहीं जिन्दगी है भगवान ने मनुष्य जीवन देकर हम पर उपकार किया है जिसे अगर पीड़ित व मजबूर लोगों के लिए कुछ कार्य कर अपने जीवन को समर्पित करें। गरीब बेसहारा की मदद करना पूजा और इबादत से बढ़कर है। ज्ञात रहे कि अनाथ बालिका शुशिला की शादी 24 मई 2019 को थानाधिकारी राव अजयसिंह ने पिता और उनकी पत्नी ने माता बनकर कराई थी। दूसरी ओर कुछ ऐसे स्वार्थी लोग भी हैं जिनके शराब व जुए-सट्टे तथा अवैध भूमि पर कब्जों के कारोबार बन्द हो चुके हैं जो राव अजयसिंह का स्थांतरण चाहते हैं। जबकि चितरी क्षेत्र में बेहतरीन कानून व्यवस्था कायम कर आमजन के लिए भी राव अजयसिंह ने जो कार्य किये हैं वह आज तक के इतिहास में अन्य कोई नहीं करा सका है।
